नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: यूपी में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को बुधवार से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। श्रम विभाग ने कालीन, कांच, ईंट-भट्ठा, प्लास्टिक, डेयरी सहित अन्य तमाम उद्योगों में सेवारत कामगारों के लिए नए सिरे से मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया है। इसके आधार पर अकुशल, अर्द्ध-कुशल, कुशल, अति कुशल आदि सभी श्रेणियों के कामगारों की दैनिक मजदूरी में इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी 10 रुपये से 13-14 रुपये प्रतिदिन तक है। श्रम विभाग द्वारा हर छमाही में महंगाई भत्ते का पुर्ननिर्धारण किया जाता है। इसी क्रम में श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही ने प्रदेश में एक अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के लिए मजदूरी की नई दरों से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। कालीन उद्योग की बात करें तो अकुशल श्रमिकों के लिए अभी तक...