लखनऊ। विशेष संवाददाता, अगस्त 13 -- शामली-गोरखपुर हाईस्पीड नेशनल हाईवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। प्रवेश प्रतिबंधित करीब 745 किमी. लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। फोर लेन हाईवे का निर्माण होगा। इसे भविष्य में छह लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। पानीपत के बार्डर शामली से शुरू होगा और नेपाल की सीमा कुशीनगर में समाप्त होगा। बीच में हरिद्वार के कुछ हिस्से से भी गुजरेगा। समय और बेहतर निगरानी के लिए दो चरणों में इसे बनाया जाएगा। पहला चरण लखनऊ और दूसरा फेज वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में बनाया जाएगा।जमीन अधीग्रहण का काम भी शुरू राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके निर्माण पर काम तेज कर दिया है। पश्चिमांचल के कुछ जिलों में भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। पूर्वांचल में यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले फेज के तहत...