पलामू, जून 13 -- यूपी में सड़क हादसे में मौत का शिकार बने पहाड़ी मोहल्ला के 5 लोगों के शव को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला निवासी चार जिगरी दोस्तों की कार चालक के साथ उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद संबंधित क्षेत्र में शोक पसरा हुआ है। शनिवार को मृतकों के आवास पर शोकाकुल परिजन पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते रहे। पोस्टमार्टम के बाद पांचों का शव लेकर परिजन निकल चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जिशान खान ने बताया कि रात नौ बजे तक शव लेकर मेदिनीनगर पहुंच जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कार चालक अरबाज गत वर्ष भी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था जिसमें उसकी मां की मौत हो गई थी जबकि उसका पैर टूट गया था। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में पलामू के प...