लखनऊ, जून 5 -- UP Government: यूपी में बननी वाली सड़कों और पुल के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। यूपी में 36 हजार करोड़ से सड़कें और पुल बनाए जाएंगे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष वार्षिक कार्ययोजना 4 हजार करोड़ ज्यादा की होगी। सरकार ने सड़कों और पुलों के निर्माण को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कार्ययोजना में 19 तरह के कार्य शामिल किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। माना जा रहा है कि 10 दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे देगा। लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना में ज्यादातर कार्य विधायकों के प्रस्ताव पर ही शामिल किए जाते हैं। इस बार विधान परिषद सदस्यों के प्रस्ताव भी कार्ययोजना में शामिल किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के जोनल कार्यालयों के जरिए प्रस्ताव मुख्यालय...