मेरठ, फरवरी 23 -- यूपी के मेरठ में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मौजूद एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं। ​मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब परिवार के पुरुष सदस्य रमजान की तारावीह की नमाज पढ़ने के लिए पास की मस्जिद में गए हुए थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से उठी चिंगारी ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।​पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के ...