नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एक जनवरी 2026 तक 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस बीच 31 दिसम्बर से बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 15 दिनों का शीतावकाश होने वाला है। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहती है। यानि 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शिक्षकों को भी कंपकंपाती सर्दी के इस मौसम में थोड़ी राहत रहेगी। 15 दिन का यह शीतावकाश शैक्षणिक कैलेंडर में निर्धारित किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। शीतावकाश के बाद अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.