लखनऊ, मई 27 -- *-एसआरएस की ताजा रिपोर्ट में नवजात, शिशु व अंडर पांच की मौत के आंकड़ों के सुधार *-रिपोर्ट में मातृ मृत्यु दर को लेकर 141 से बढ़कर 154 हो गई, जो देश में सर्वाधिक लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में नवजात से पांच साल तक उम्र वाले बच्चों की मृत्यु दर में कमी आई है। आंकड़ों में आया यह सुधार हजारों बच्चों के सुरक्षित जीवन का संकेत है। साथ ही जन्म के तुरंत बाद होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने की चुनौती भी पेश करता है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मातृ मृत्यु दर कम होने के बजाय और बढ़ गई है। यह स्थिति सेंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है।

नवजात, शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी इस रिपोर्ट में नवजात, शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर (एनएमआर...