यूपी में शिवालयों की सुरक्षा हुई हाईटेक, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और ये इंतजाम
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- यूपी के अलीगढ़ में श्रावण मास को लेकर पुलिस प्रशासन ने शासन के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सभी प्रमुख शिवालय जहां कांवड़ियों व भोले के भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वह सभी सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। मंदिरों में प्रवेश-निकास मार्ग बनाएं जाएंगे। शनिवार को डीएम व एसएसपी ने प्राचीन खेरेश्वर मंदिर, अचलेश्वर मंदिर व भूमियां बाबा आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम अविनाश कुमार व एसएसपी नीरज कुमार जादौन शनिवार को श्रावण मास के दृष्टिगत खेरेश्वर एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इन दोनों मंदिरों पर श्रावण मास को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को यहां पर भोले के भक्तों का मेला लगता है। जलाभिषेक करने के लिए दूर-दराज से भक्त आते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.