लखनऊ, जुलाई 9 -- पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के शिया और सुन्नी दोनों वक्फ बोर्डों की संपत्तियों को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा की सरकारों में संगठित तरीके से लूटा गया। वक्फ रजिस्ट्रेशन के दौरान जब आंकड़े सामने आए तो 2 लाख के करीब संपत्तियां होनी चाहिए थीं, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में सिर्फ 1 लाख 27 हजार ही बची हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी में भी नये शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में दो हिंदुओं की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सद्भाव का माहौल बनेगा और अनियमितता व भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। यह भी पढ़ें- वक्फ संपत्तियों का ऑडिट हो, कोई आमदनी नहीं बताता; मोहसिन रजा की योगी सरकार से मांगवक्फ संपत्तियों की स्थिति उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जनपदों में वक्फ की सैकड़ों-हजारों संपत्त...