नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षामित्र चयन की फाइलें गायब है। मैनपुरी जिले में 2169 शिक्षामित्र का चयन किया गया था, मगर वर्तमान में पटल सहायक के पास मात्र 26 फाइलें ही हैं। 2143 फाइलें गायब होने पर डीएम ने बड़ा एैक्शन लिया है। डीएम के निर्देश पर कार्यालय के सेवानिवृत्त पटल सहायक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग मैनपुरी में 2169 शिक्षामित्रों का चयन किया गया था। विभाग के पास वर्तमान में इनमें से मात्र 26 शिक्षामित्रों के चयन की फाइलें ही सुरक्षित हैं। कुछ शिक्षामित्रों का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने शिक्षामित्रों के चयन की फाइलें तलब की हैं। विभाग के पास फाइलें उपलब्ध न होने के कारण विभागीय अधिकारी कोर्ट में जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इससे अधिकारियों पर कोर्ट की अव...