लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने शराब मुक्त भारत का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की धरती है। यहां दूध-दही की नदियां बहती थी। अब कदम-कदम पर ठेके खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार ने शराबबंदी लागू की। इसी तरह यूपी में भी शराबबंदी का कानून लागू किया जाना चाहिए। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र पाल वर्मा ने प्रधानमंत्री का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार गुजरात में शराब बंदी करके एक विकसित राज्य का मॉडल बनाया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.