नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए 17 अक्तूबर व 24 अक्तूबर को चलाए गए विशेष अभियान में लोगों ने काफी जोश दिखाया है। कुल 5,59,178 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है। सभी 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप लगाकर लोगों को फॉर्म-6 बांटे गए और जमा किए गए। विशेष अभियान वाले दिवसों में 17 अक्टूबर को 1.37 लाख लोगों ने और 24 अक्टूबर को 4.21 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कैम्प दिवसों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने वाले जिलों हाथरस, गाजीपुर, सम्भल, कौशाम्बी, मथुरा, अमेठी एवं बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। वहीं, उन्होंने गाजियाबाद, बुलन्दशहर, वाराणसी,...