लखनऊ, अगस्त 17 -- यूपी में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या में और इजाफा हो गया है। प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 15 मई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 20,48,712 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

अभियान की जानकारी स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही योजना के अंतर्गत उपलब्...