राजकुमार शर्मा, जून 21 -- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इसी साल राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होंगे। नवंबर में 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन दस में से आठ सीटें भाजपा के पास हैं। भाजपा ने मौजूदा चेहरों में कइयों को बदलने की तैयारी है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से राज्यसभा में नए चेहरों के जरिए सामाजिक समीकरण साधेगी। ऐसे में राज्यसभा के लिए दावेदारों की भागदौड़ शुरू हो गई है। यूपी अब लगातार चुनावी दौर से गुजरेगा। राज्य में शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव होने हैं। नवंबर में यूपी की 10 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सूबे का सियासी माहौल गर्म है। भाजपा एमएलसी चुनाव के लिए अपने पांच जीते हुए प्रत्याशियों को रिपीट कर चुकी है। बाकी...