मेरठ, फरवरी 26 -- यूपी के मेरठ में बुधवार की दोपहर बीच बाजार में सुनील उर्फ सुरेंद्र का एलानिया कत्ल करने वाले आरोपी प्रदीप को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी थी। आरोपी के खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस फोर्स ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस द्वारा घिरने के बाद आरोपी प्रदीप ने दोनों हाथ में तमंचे लेकर पुलिस की तरफ तान दिए। आरोपी ने कहा कि तुम मेरा हाफ मर्डर करोगे, मैं खुद फुल कर लूंगा। पुलिस ने किसी तरह से प्रदीप को समझा बुझाकर सरेंडर कराया। प्रदीप ने अपने हथियार और कारतूस जमीन पर रखे और इसके बाद बीड़ी सुलगाकर दम करने लगा। इसके बाद खुद ही पुलिस की जीप में जाकर बैठ गया। गिरफ्तारी के घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.