यूपी में लगातार बारिश और तूफानी हवाओं से भारी तबाही, अब तक 42 लोगों की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और तूफानी हवाओं ने शुक्रवार रात से शनिवार तक भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में पेड़, कच्ची दीवार और मकान गिरने से अब तक 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अवध क्षेत्र की 23 लोगों की जान गई है। वहीं बुंदेलखंड और मध्य यूपी में आठ लोगों मरने की खबर है। ब्रज में एक, वाराणसी में दो और गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ लोगों की मौतें हुई हैं। बहराइच में पांच मौतें: तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश में कई मकान और पेड़ गिर गए। चार लोगों की मौत के साथ दीवार गिरने से एक बच्चे की भी जान गई। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो, नानपारा में एक और बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में रिक्रूट सिपाही समेत चार लोगों की मौत हुई। सड़क पर गिरे पेड़ और पोल से टकराने से भी हादसे हुए। हजारों पेड़ गिरने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.