लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताराज्य सरकार यूपी के नौ लाख राज्यकर्मियों को पदोन्नति की राह और भी आसान करने जा रही है। पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई के स्थान पर दिसंबर करने की तैयारी है। इसके आधार पर राज्यकर्मियों को अब जल्द पदोन्नति मिलने की राह आसान हो जाएगी।इसके लिए उत्तर प्रदेश कर्मचारी नियमावली में इसका प्रावधान किया जा रहा है और जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराने की तैयारी है। कार्मिक विभाग की नियमावली के आधार पर राज्यकर्मियों की पदोन्नतियां दी जाती हैं। मौजूदा समय पदोन्नति के लिए कटऑफ डेट जुलाई है। इसके आधार पर पात्रता तय की जाती है।उच्चाधिकारियों का मानना है कि जुलाई कटऑफ डेट होने की वजह जनवरी से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी सेवावर्ष पूरी न कर पाने की वजह से पदोन्नति की लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए उच्च...