बेगुसराय, मार्च 15 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद वार्ड 3 निवासी विन्देशवरी साह के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार साह की उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मजदूरी करने के दौरान रविवार को छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में वार्ड पार्षद दीपक मिश्र एवं पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उक्त युवक यूपी के वाराणासी में राजमिस्त्री के साथ मजदूर का कार्य करता था। रविवार की सुबह मकान निर्माण स्थल पर छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। यूपी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार को मृतक के घर राजवाड़ा पहुंचाएगी। नीरज को दो लड़का एवं एक लड़की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.