नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- यूपी के रहने वाले हैं तो इन 8 धार्मिक प्लेसेज को बिल्कुल ना मिस करें। देश-विदेश से लोग इन जगहों को देखने के लिए आते हैं। घूमने के शौकीन अक्सर पहाड़ों और समुंदर किनारे जाते हैं। लेकिन अगर आप मन का सुकून और अपनी समस्याओं का अंत चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के इन प्लेसेज पर विजिट जरूर करना चाहिए। जहां पर देश-दुनिया के लोग भक्ति में डूबे आते हैं और देवी-देवताओं के दर्शन पूजन से सुकून और शांति पाते हैं। तो अगर यूपी में रहने के बाद भी इन प्लेसेज को नहीं देखा तो एक बार जरूर जाएं।वाराणसी वाराणसी के घाट पर विदेश से लोग मन की शांति की तलाश में आते हैं। फिर आप तो यूपी में ही रहते हैं। शिव पुराण में लिखा है कि काशी भगवान शिव की बसाई नगरी है। जो आदि-अनंत काल से बनी है। यहां पर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ लोग गंगा के घाट और ...