नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गनौरा में रविदास मंदिर पर लगा झंडा जलाने के आरोप को लेकर मंगलवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। एसडीएम नजीबाबाद व सीओ नगीना ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं शाम को मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों व समर्थकों ने थाने पहुंचकर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया। गांव गनौरा स्थित रविदास मंदिर और धर्मशाला के पास दूसरे पक्ष के लोगों के मकान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार रात कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में लगे झंडे में आग लगा दी। मंदिर में स्थापित अंबेडकर प्रत...