यूपी में ये रेल रूट 28 महीने के लिए होगा बंद, जुलाई से शुरू होना है निर्माण कार्य
प्रमुख संवाददाता, मई 29 -- यूपी के कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य सवा माह बाद जुलाई में शुरू होगा। कानपुर- फर्रुखाबाद रेलमार्ग 28 माह के लिए बंद हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ब्लाक मांगा है। ब्लाक मिलने से पहले कार्यदायी संस्था ने पुराने ट्रैक व उसके आसपास सर्वे शुरू कर दिया है। स्वीकृत बजट 1100 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत धनराशि भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय से रेलवे को जारी हो गई है। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने का ठेका पिछले साल राजस्थान की कार्यदायी संस्था रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (आरआईपीएल) को मिला था। पिछले माह संस्था को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया । संस्था ने जमीन के सर्वे का काम शुरू कराया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने को डिजाइन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.