नई दिल्ली, मई 11 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में पीसीएफ गोदाम से यूरिया की कालाबाजारी कर अनूपशहर गंगा पुल से रविवार को तीन ट्रकों में पकड़े गए यूरिया के 1575 बोरे के मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर अनूपशहर कोतवाली पुलिस ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक-कर्मचारियों समेत आठ के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। एआर कोऑपरेटिव ने पीसीएफ के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति को आयुक्त एवं निबंधक लखनऊ को पत्र प्रेषित किया था, देर शाम शासन ने कार्रवाई करते हुए पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित लेखाकार और भंडारण नायक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। चारों को चित्रकूट मंडल के बांदा जिला में संबद्ध किया गया है। सहकारिता के प्रबंध निदेशक ने एआर कोऑपरेटिव को इसके आदेश भेज दिए है...