नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यूपी के गोंडा जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित दो पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। दोनों पुलो के निर्माण पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहला पुल गोण्डा-बलरामपुर नेशनल हाईवे पर इटियाथोक में बिसुही नदी पर बनाया जाएगा। यहां जर्जर पुल के निर्माण पर 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां पुराने जर्जर पुल की जगह तीन लेन का नया पुल बनेगा। इसके निर्माण से देवीपाटन मंदिर की राह आसान हो जाएगी। दूसरी ओर मोतीगंज क्षेत्र में दर्जी कुआं-मनकापुर-बभनान हाईवे पर कहोबा पुल के निर्माण पर भी 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोण्डा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक में बिसुही नदी पर करीब 114 वर्ष पहले पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। पुल के नीचे लोहे के बड़े बड़े गर्डर और अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.