नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के लिए 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है। विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर और आसपास के 17 जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।लखनऊ में गर्मी से राहत लखनऊ में बुधवार की दोपहर में मौसम अचानक बदल गया। बादलऔर धूलभरी आंधी से अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे दोपहर में ही पारा कल के मुकाबले छह डिग्री तक गिरकर 37 पर पहुंच गया। इससे पहले तेज धूप निकली और लोग गर्मी से परेशान रहे। पिछले कई दिनों से गर्मी ने यहां के लोगों को परेशान कर रखा था। लखन...