यूपी में मोहम्मद गौरी के कथित सेनापति की मजार रातों रात जमींदोज, सुबह पौधरोपण मिला
इटावा हिन्दुस्तान, जून 11 -- यूपी के इटावा में मोहम्मद गौरी के कथित सेनापति शमशुद्दीन की मजार रातोंरात जमींदोज कर दी गई। मजार और कमरों से निकला मलबा भी गायब हो गया। गुरुवार सुबह मजार वाली जमीन पर पौधे लगे मिले। बता दें कि वन विभाग की जमीन पर वर्षों पहले मजार को अवैध तरीके से बनाया गया था। मुस्लिम समाज के लोग यहां पर उर्स आदि करते थे। शासन से शिकायत के बाद हुई जांच में जमीन वन विभाग की निकलने के बाद पक्षकारों ने प्रशासन से सहयोग लेकर मजार को ढहा दिया। लायन सफारी के पास वन विभाग के फिशर वन क्षेत्र में कई साल से एक मजार बनी हुई थी। मजार को सैय्यद बाबा की मजार के नाम से जाना जाता था। मजार पर हर साल उर्स के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते थे। एक साल पहले विश्व हिन्दू परिषद के अमित दीक्षित ने शासन में शिकायत की कि मजार को वन विभाग की जमीन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.