संवाददाता, अप्रैल 6 -- UP News: उत्तर प्रदेश में मृतक आश्रितों को नौकरी के लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब इस कोटे में आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिए पूरी होगी। मृतक आश्रितों को नौकरी के आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर लिए जाएंगे। धांधली रोकने और आवेदकों को दिक्कतों और शोषण से बचाने के लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था खत्म की गई है। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। प्रदेश में नई व्यवस्था प्रभावी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक हर विभाग मृतक आश्रितों से नौकरी के लिए ऑफलाइन आवेदन लेते थे। इससे आवेदन से लेकर नियुक्ति होने तक में काफी समय लग जाता था। मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन होने से मृतक आश्रितों को काफी सुविधा होगी। वे जैसे ही मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करेंगे, संबंधित कार्यालय के प्र...