खेरागढ़ (आगरा), अक्टूबर 2 -- यूपी के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में गुरुवार को कुसियापुर गांव के 11 लोग नदी में डूब गए। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन को कुछ देर बाद बाहर निकाला गया। दो ने आगरा आते-आते दम तोड़ दिया। अन्य की देर रात तक तलाश जारी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने खेरागढ़-बसई नवाब मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझाया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। गांव कुसियापुर से दो दर्जन युवक और किशोर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर से निकले थे। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर डूंगरवाला के पास उटंगन नदी है। पुलिस प्रशासन ने वहां कोई विसर्जन के लिए घाट नहीं बनाया था। बड़ी प्रमिता को युवकों ने पुल के ऊपर से विसर्जित किया। छोटी प्रतिमा हाथों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.