यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, किसान समेत छह लोग डूबे, तीन नाबालिगों की मौत
गोंडा। फतेहपुर, अक्टूबर 20 -- Fatehpur Hadsa: यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसा हो गया। फतेहपुर में गहरे पानी में जाने से पांच लोग डूब गए। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं दूसरी गोंडा जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किसान नदी के गहरे पानी में चला गया। जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। पहली घटना फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुर मजरे कटोघन की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को विसर्जन के लिए तालाब में कुछ लोग गए थे। इनमें पांच किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दो को बचा लिया, जबकि तीन अन्य को भी बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में आदित्य, साजन और अभिमन्यु की मौत हुई है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.