नई दिल्ली, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाने जा रही है। राज्य महिला आयोग मुस्लिम महिलाओं के लिए विशेष मोबाइल एप्लिकेशन (App) लॉन्च करने जा रही है। आगरा के नवीन सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने इस योजना की घोषणा की। चौहान ने इस ऐप की जरूरत के बारे में भी विस्तार से बताया।सामाजिक पाबंदियां और ऐप की जरूरत महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान यह तथ्य प्रमुखता से सामने आया है कि कई मुस्लिम महिलाएं गंभीर समस्याओं के बावजूद आयोग के कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण सामाजिक पाबंदियां, पारिवारिक दबाव और लोक-लाज का डर होता है। कई बार महिलाएं एक बार शिकायत तो कर देती हैं...