लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता टीबी मुक्त भारत अभियान में यूपी में 41 हजार ऐसे लोग मिले हैं, जिन्हें टीबी है मगर उनमें कोई लक्षण नहीं मिले। जांच में ऐसे लोगों के शरीर में टीबी के वैक्टीरिया मिले हैं। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। अभियान में तक 31 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से कुल 1.43 लाख नए टीबी मरीज चिह्नित किए गए हैं। यह आंकड़े 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान सामने आए।

स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने निर्देश दिए कि सभी जांच और स्क्रीनिंग से संबंधित डाटा को रियल-टाइम में 'निक्षय पोर्टल' पर अपलोड किया जाए, ताकि प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उन्हें चिह्नित कर माइक्रोप्लान को और सुदृढ़ करने तथा...