लखनऊ, जुलाई 11 -- प्रदेश में दूध और उससे बने उत्पादों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। एफएसडीए की आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर चिह्नित जिलों में 27 अंतर्जनपदीय टीमों ने एक साथ छापेमारी कर दूध, पनीर, दही और घी बनाने वाली इकाइयों, मिल्क चिलिंग सेंटर, मिल्क कलेक्शन सेंटर तथा गोदामों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 42 निर्माण इकाइयों से 116 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, 34 कुंतल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और चार एफआईआर दर्ज कराई गईं। यह भी पढ़ें- आगरा लखनऊ समेत पांच जिलों की टीमों पनीर इकाइयों पर की छापेमारीनिरीक्षण के दौरान विभाग के अनुसार निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों...