नई दिल्ली, मार्च 9 -- UP News: यूपी के बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के शुक्रवार की रात युवक मिथुन की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को हत्यारोपियों के मकानों को बुल्डोजर से ढहा दिया। कार्रवाई में कच्चे पक्के सात मकान ढहाए गए हैं। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप रहा। उधर पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है। लखनऊ जनपद के महिगावां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर निवासी मिथुन रावत पुत्र छविनाथ की छह मार्च की रात कुर्सी थाना क्षेत्र में मदारपुर गांव के पास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। शव सात मार्च की सुबह घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिला था। मृतक के शरीर पर करीब 13 बार हमला किये जाने की पीएम रिपोर्ट में...