कानपुर, मार्च 3 -- यूपी के कानपुर में मामूली शिकायत की जांच में जुटी पुलिस को टैक्स चोरी के बड़े गिरोह का सुराग लगा है। गिरोह ने 38 फर्जी फर्में खोलकर करीब 250 करोड़ रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) हड़प ली। गिरोह के लोगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर छात्रों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर फर्जी फर्म और खाते खुलवाए थे। इसके बाद फर्जी ईवे बिल और आईटीसी जनरेट कर इन्हीं खातों में रुपये मंगवा लेते थे। ई-रिक्शा चालक के बेटे के खाते में 30 करोड़ रुपये मिले हैं। इस खाते से पूर्व में 86 करोड़ रुपये निकाले भी गए हैं। इसी तरह दूसरे छात्र के खाते में 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने दोनों खातों को फ्रीज करा दिया है। पुलिस का अनुमान है कि आईटीसी घोटाले की रकम और भी ज्यादा हो सकती है। पूरे खेल के खुलासे को जीएसटी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इ...