यूपी में मानसून फिर सक्रिय, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने प्रदेश के कई हिस्सों में 19 से 21 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और अगले कुछ दिनों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 18 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
बारिश की रफ्तार मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई से ही प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने लगेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.