नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने राजस्थान की महिला नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। इसके तहत राजस्थान महिला मोर्चा की 51 वरिष्ठ और सक्रिय महिला नेताओं की टीम उत्तर प्रदेश में प्रचार की कमान संभालेगी। इस टीम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति और संगठन की पदाधिकारी शामिल हैं। सभी नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जहां वे महिला मतदाताओं के बीच पार्टी का पक्ष रखेंगी और जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। गुरुवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने महिला नेताओं के इस दल को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया। पार्टी ने इन नेताओं को चुनावी तैयारियों के तहत विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। इनका मुख्य फोकस महिलाओं के बीच पहुं...