मेरठ, जून 3 -- उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब अपने बैंक खाते की खुद मालकिन हैं। प्रदेश की 83.5 फीसदी महिलाओं के ना केवल बैंक खाते हैं बल्कि वह इन्हें खुद संचालित भी करती हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (2019-2021) में प्रदेश में केवल 75.4 फीसदी महिलाओं के पास खुद का बैंक खाता था, जबकि हाल में जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 (एनएफएचएस-6) में महिलाओं के खातों में 8.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र दोनों में महिलाओं के पास खुद के खातों की भागीदारी 80 फीसदी से अधिक हैं। एनएफएचएस-6 के यह आंकड़े प्रदेश में महिलाओं की वित्तीय मामलों में बढ़ती भागीदारी और बचत की प्रवृत्ति को इंगित कर रहे हैं। शहर से ज्यादा गांवों में महिलाओं के खाते

गांवों की महिलाओं की स्थिति एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट के अनुसार बैंक एकाउंट ...