पिनाहट, दिसम्बर 28 -- आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव विप्रावली में चंबल के बीहड़ में रौहाई आश्रम के पास चौमुखा देवी मंदिर पर पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार को बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। माथे पर चोट के निशान हैं। इस घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डीसीपी और सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव विप्रावली में चंबल के बीहड़ में रौहाई आश्रम के पास चौमुखा देवी मंदिर पर रहने वाले पुजारी पातीराम कुशवाह (65) पुत्र चंद्रभान कुशवाह का शव रविवार दोपहर मंदिर के बगल बने कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके माथे पर धारदार हथियार से प्रहार के गहरे घाव थे। रजाई और बिस्तर खून से सने थे। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुजारी के पुत्र उमेश कुमार ने बताया कि वह भाई राजकुमार और मां माला देवी के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.