सहारनपुर, मई 4 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ सेक्टर की ट्रैप टीम ने सोमवार को राज्य कर विभाग के एक अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार, सीटीओ कार्यालय सहायक आयुक्त, सचल दल द्वितीय इकाई, दिल्ली रोड सहारनपुर के रूप में हुई है। टीम ने उसे उसके आवास से ही रिश्वत लेते हुए दबोचा है। शिकायत के अनुसार, सहारनपुर के एक व्यापारी द्वारा रुड़की (उत्तराखंड) तक माल सप्लाई किया जाता है। आरोपी अधिकारी सुनील कुमार राज्य की सीमा पर तैनात रहकर व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग करता था। आरोप है कि वह बिलों में कमी निकालकर व्यापारियों को लगातार परेशान कर रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया गया कि 28 मार्च 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.