हमीरपुर, जुलाई 21 -- Hamirpur News: एजुकेशन इनोवेटर सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का असर यूपी में भी देखने को मिला। यूपी के हमीरपुर में भी कुछ लोगों ने वांगचुक के प्रदर्शन का समर्थन किया। यहां भूख हड़ताल पर बैठे जेडीयू नेता को पुलिस जबरिया उठा ले गई। पुलिस ने उन्हें उनके घर रमेड़ी छोड़ आई। सोमवार देर रात उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी शेयर की। साथ ही दोबारा पूरी ताकत के साथ भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे जेडीयू के बुंदेलखंड संयोजक युवा प्रकोष्ठ दीपराज परमार दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को खत्म करने और वांगचुक को हिरासत में लेने का विरोध कर रहे थे। इसमें कुछ अन्य राजनैतिक दलों के लोग भी जुडे़ थे। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल होने ल...