वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Bullet Train News: रेल यात्रियों का सफर अब पहले से और आसान होने वाला है। यूपी को जल्द ही बुलेट ट्रेन मिलने वाली है, जो दिल्ली, आगरा, के रास्ते वाराणसी तक जाएगी। अभी दिल्ली से वाराणसी तक पहुंचने में काफी समय लगता है। बुलेट ट्रेन चलने से ये दूरी घटना महज तीन घंटे 33 मिनट की रह जाएगी। यूपी में बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर के तहत दिल्ली से पटना तक बुलेट ट्रेन को चलाया जाएगा। इस रूट मे आने वाले आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों को भी जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में इस नेटवर्क का पटना तक विस्तार किया जाएगा। एनआई से बातचीत के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि काशी से दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन चलने के बाद हव...