नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- यूपी के हापुड़ में रविवार की देर रात भीषण हादसा हुआ है। बारातियों की बस ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। हादसा थाना धौलाना के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। अस्पताल पहुंचकर भी घायलों की स्थिति का जायजा लिया गया। एसपी के अनुसार घायलों का मेडिकल कॉलेज और सीएचसी पर इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गाजियाबाद के डासना के रहने वाले बाराती बस से वापस लौट रहे थे।जैसे ही बस धौलाना-गुलावठी मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ...