मिर्जापुर, जनवरी 1 -- यूपी के मिर्जापुर में भीषण हादसा हो गया। कंबल वितरण के दौरान एक कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर डाली। घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन गांव में कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। कंबल लेने के लिए कई ग्रामीण पहुंचे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचल दिया। एक युवक को कार चार किलोमीटर तक घसीट ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह किसी काम से अदलहाट आया था। पांच अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना द...