लखनऊ, अप्रैल 28 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। माइल स्टोन 108 के पास लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 50 यात्री घायल हो गए जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं। एक छोटी बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बैरियर फांदकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा: 50...