नई दिल्ली, मई 18 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी डग्गामार मैजिक गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य का निर्देश दिया है। घायलों के बेहतर इलाज को भी कहा है।सिसैया के पास हुआ हादसा, मची चीख-पुकार यह दर्दनाक हादसा लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसैया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित डग्गामार मैजिक गाड़ी करीब 12 सवारियों को लेकर लखीमपुर से ईसानगर की ...