यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- UP rain alert school closed: बंगाल की खाड़ी पर तूफानी स्थिति का असर यूपी तक आ गया। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर डीप डिप्रेशन यानी गहन अवदाब की स्थिति बन गई है। नतीजतन यूपी के लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार रात तक होती रही। दिन का तापमान करीब छह शहरों में 9.0 से 10.0 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, गोंडा समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है। रेड अलर्ट में सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश के कुछ जगहों पर फ्लैश फ्लड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.