नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- UP News: यूपी के अंबेडकरनगर जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के संचालन समय बदल दिया है। अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। जिले में इन दिनों तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे छात्र छात्रा परेशान हैं। इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। कक्षा 9 से 12 तक के समय परिवर्तन की मांग शिक्षक संघ के नेताओं और अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही थी। दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होने के कारण छात्र-छात्राओं को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना क...