लखनऊ, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह 11 बजे लखनऊ के लोक भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान योगी ने पिछले नौ वर्षों के अपने प्रदर्शन का एक व्यापक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं की घोषणा भी की। सीएम योगी ने 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' नाम से एक पुस्तका का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में योगी सरकार के नौ साल में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया है। सीएम योगी ने पुस्तिका का विमोचन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। सीएम योगी ने कहा कि 9 सालों में जो भी परिवर्तन यूपी में हुआ है वो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा...