यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : सुरेश राणा
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून का राज चाहती है। जनता दंगा और अराजकता फैलाने वाली ताकतों के हाथों में सत्ता नहीं सौंपेगी। मंडल प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और भयमुक्त वातावरण कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश को दंगों और अराजकता की ओर ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.