यूपी में भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत, गांव चलो अभियान के दौरान बिगड़ी थी हालत
कानपुर देहात, अप्रैल 12 -- यूपी में पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नया मामला यूपी के कानपुर देहात से सामने आया है। जहां डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम परौंख में भाजपा के गांव चलो अभियान में संगठन के जिला मंत्री की रविवार दोपहर में अचानक सीन में दर्द से हालत बिगड़ गई। उनको गंभीर हालत में कार्यकर्ता व परिजन कार्डियोलॉजी कानपुर ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से तुतुआपुर गांव के रहने वाले 35 साल के विनोद नायक मौजूदा समय में सिकंदरा कस्बे में आवास बनाकर परिवार के साथ निवास कर रहे थे। हाल ही में उनको पार्टी संगठन में जिला मंत्री बनाया गया था। रविवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेरापुर तहसील क्षेत्र के परौंख गांव में गए थे। वहां दोपहर में उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.