हापुड़, अप्रैल 17 -- Aligarh News: पूर्व मंत्री मदन चौहान द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने भारी बवाल कर दिया। पूर्व मंत्री का घेराव करने हापुड़ जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को जब अलीगढ़ गभाना टोल प्लाजा पर रोका गया तो उन्होंने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई के दौरान जमकर तोड़फोड़ भी की। इतना ही नही दरोगा के पैर पर गाड़ी तक चढ़ा दी। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी भाकियू के कई कार्यकर्ता टोल प्लाजा क्रॉस करके गाड़ियों से निकल गए। भाकियू के बवाल को देखते हुए कई जिलों में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। पूर्व मंत्री मदन चौहान द्वारा किसान नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर ...